जयपुर पंचायत चुनाव: तृतीय चरण के नवनिर्वाचित सरपंचों की सूची जारी
कोटखावदा, चाकसू, माधोराजपुरा, सांगानेर और फागी की 133 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई।

जयपुर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 5 नवंबर को हुए मतदान के बाद निर्वाचित सरपंचों की सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने नवनिर्वाचित सरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की अपील की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि तृतीय चरण में जयपुर जिले की पंचायत समिति कोटखावदा, चाकसू, माधोराजपुरा, सांगानेर एवं फागी की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान कराया गया था। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सरपंचों की सूची जारी की गई है।
पंचायत समिति कोटखावदा की ग्राम पंचायत अजमेरीपुरा से हरसहाय मीणा, अजयराजपुरा उर्फ देहलाला से दामोदर मीणा, आनन्दपूरा से जगदीश प्रसाद मीना, कंवरपुरा से प्रियंका बैरवा, कोटखावदा से सरिता सैनी, खेड़ारानीवास से हंसराज मीणा, गरूडवासी से शान्ति देवी, गौड़ का बास से अनोखी देवी बैरवा, चीमापुरा से बनवारी लाल शर्मा, झांपदा कलां से हंसराज, ठीकरिया गुजरान से सीता देवी, ठीकरिया मीणान से मोती देवी मीना, डोबला कलां से श्योनारायण, द्वारकपुरा से गीता देवी, नरपतपुरा उर्फ हरिपुरा से रमेश, बड़ोदिया से रामा देवी, मंडालिया मैदा से गंगालाल गुर्जर, महादेवपुरा से निर्मला देवी, मून्दाहेडी से प्रहलाद गुर्जर, रलावता से कमला मीना, राडोली से रामफूल, रामचन्द्रपुरा से रामनिवास मीना, रामनगर से गणेश नारायण, रूपाहेडी कलां से शोभाग माली, रूपाहेडी खुर्द मय बापूगांव से नन्दा कंवर, श्यामपुरा से मनीषा देवी तथा हरिनारायणपुरा से रामपती देवी सरपंच निर्वाचित हुई हैं।
पंचायत समिति चाकसू की ग्राम पंचायत आकोड़िया से अर्जुन लाल मीणा, उदयपुरिया से गौरी पालीवाल, करेडा खुर्द से कोमल चौधरी, कल्याणपुरा से पूनम देवी, कादेड़ा से किशन कंवर, किलकीपुरा से मुकेश कुमार बलाई, कुम्हारियावास से रमेश यादव, कोथून से कमल कुमावत, खेजड़ी बुजुर्ग से पांची, गिरधारी लाल पुरा से महिपाल लोधा, चंदलाई से मरूधर कंवर, छांदेल कलां से सीमा देवी सैनी, जगत शिरोमणिपुरा उर्फ टूमली का बास से सुमन मीणा, टिगरिया से रूप नारायण मीणा, डाहर से लोकेश कुमार मीणा, ढुंसरी-रूपवास से किशन लाल रैगर, तामडिया से सीमा चौधरी, तितरिया से भागचन्द चौधरी, थली से भूरी देवी, निमोडिया से बिशन सिंह राजपूत, बडली से हरिराम चौधरी, बरखेड़ा से बाबूलाल, बल्लुपुरा से प्रीती कंवर, भोज्याड़ा से सीताराम यादव, मकसूदनपुरा उर्फ बाडापदमपुरा से सुमित्रा, रामनिवासपुरा से कमला देवी, लक्ष्मीपुरा उर्फ काठावाला से नैना देवी, शिवदासपुरा से शम्भू लाल मीना, सवाईमाधोसिंह पुरा से धोली देवी, सावलियां से कजोड़, सिमलियावास वाटिका से मनीषा मीणा तथा सूरजपुरा उर्फ टूटोली से सरिता चौधरी निर्वाचित हुई हैं।
पंचायत समिति माधोराजपुरा की ग्राम पंचायत गोहन्दी से रामचंद्र यादव, चांदमा कलां से रामेश्वर, चित्तौड़ा से सुमित्रा देवी, जाबड़ से विजय प्रकाश मीणा, झाडला से शंकर लाल बैरवा, डाबला बुर्जुग से चैन कंवर, डाबिच से पवन कंवर, डिडावता से किरण, थला से रामकरण ककरालिया, दौसरा से कैलाश चंद जाट, नारायणपुरा से सरोज, पहाड़िया से पुष्पा कुमारी, पीपला से रोड़ी देवी, बिसालू से चाँद कंवर, बीची से हनुमान, भांकरोटा से चिरंजीलाल, मस्ता-बोकड़ावास से उमा कुमावत, माधोराजपुरा से सुरेश चंद, मुकुन्दपुरा-हनुतिया खुर्द से पुष्पा कंवर, मोहनपुरा पृथ्वीसिंह से मोहनी देवी, मोहब्बतपुरा से हेमराज, रेनवाल मांजी से गीता देवी, सेहदरिया से आभा पारीक, हरसूलिया से अभिषेक राज तथा हीरापुरा से रामधन गुर्जर सरपंच निर्वाचित हुए हैं।
पंचायत समिति सांगानेर की ग्राम पंचायत कपूरावाला से गुलाब देवी, कलवाड़ा से प्रियंका सिंह, पुरुषोत्तमपुरा उर्फ दादिया से ब्रजमोहन यादव, नेवटा से राकेश कुमार झालानी, महापुरा से राम कुमार चौधरी, अजयराजपुरा से ममता चौधरी, अवानियां से मोनू कुमारी, खटवाड़ा से पूजा कुमारी चौहान, ठीकरिया से गीता चौधरी, दहमीकलां से सुनिता, नृसिंहपुरा से गुलाब देवी, पंवालिया से कमलेश कुमार बैरवा, बगरू रावाण से टीकम चन्द, बालावाला से राहुल मीणा, भम्भौरिया से राजेश चौधरी, भांकरोटा खुर्द से किरन चौधरी, भापुरा से रामस्वरूप गुर्जर, मोहनपुरा से मैना देवी, रामपुरा ऊंती से रामकुंवार, लाखना से कमलेश, जयसिंहपुरा बास नेवटा से अनीता मीणा, सिरानी से ओम प्रकाश ठुकराण तथा हरचन्दपुरा उर्फ देवलिया से बनवारी लाल शर्मा निर्वाचित हुए हैं।
पंचायत समिति फागी की ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा उर्फ गडूडा से रिन्कू कंवर, कांसेल से राजू देवी, किशोरपुरा से शिव कंवर, कुडली से बनवारी लाल स्वामी, चकवाड़ा से रामरतन, चौरू से दीनदयाल शर्मा, झोडिंदा भोजपुरा से शिवराज चौधरी, टीकेल नरूकान से सोनी देवी, धुवालिया से उगन्ता, नारेडा से रमेश रैगर, निमेडा से कोमल देवी, पचाला से मंजू, परवण से गिर्राज चौधरी, भोजपुरा से गीता चौधरी, मंडावरा से सुमित्रा, मंडावरी से लक्ष्मण, मण्डोर से रमा देवी, मांदी से कैलाश, मैंदवास से केली देवी, रोटवाडा से अशोक कुमार, लदाना से राजेंद्र कुमार, लसाडिया से हामिदा बानो, श्रीरामगंज से दुर्गालाल, समेलिया से सुखलाल, सवाईजयसिंहपुरा से श्योजीराम चौधरी तथा सुल्तानियां से नीतू कंवर सरपंच निर्वाचित हुई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने तृतीय चरण में निर्वाचित सभी सरपंचों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने सभी सरपंचों से पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा बिना किसी भेदभाव के सभी ग्रामवासियों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य जनसेवा और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास होना चाहिए।

