जयपुर, 06 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि जुगल किशोर, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि प्रमोद दिवाकर तथा कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि राजेश सैनी उपस्थित रहे।

प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष एवं आचार संहिता प्रकोष्ठ एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर शहर-पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा निर्वाचन आयोग के 3 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस-नोट के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

बैठक में पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नियमों की पालना को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सहयोग करने की अपील की गई।

Next Story