जयपुर में ‘ऑक्टेव 2026’ के तहत 28 सितंबर से सात दिवसीय नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स कैंप का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित होने वाले इस कैंप में नॉर्थ ईस्ट के 10 नामचीन कलाकार चित्रकला के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि सात दिवसीय नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स कैंप का आगाज 28 सितंबर, सोमवार से होगा। यह कैंप आरआईसी के लोअर ग्राउंड एग्जीबिशन हॉल नंबर 3 में आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहे ‘ऑक्टेव 2026’ के अंतर्गत किया जा रहा है। नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स कैंप का आयोजन केन्द्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से होगा।

कैंप में त्रिपुरा से अभिजीत भट्टाचार्जी एवं निशान कुरी, असम से कौशिक कुंडू व प्रियम तालुकदार, मेघालय से बनियार्जिंगुमुत जी एल मावफलंग एवं ए इमोजेन फ्रांसेस्का वाहलांग, अरुणाचल प्रदेश से मारबा कामकी और एजुम रीबा, मिजोरम से लालजाव्मकिया तथा मणिपुर से राहुलदेव सीरम हिस्सा लेंगे।

सात दिवसीय इस पेंटर्स कैंप में नॉर्थ ईस्ट के ये 10 कलाकार बेहतरीन चित्र बनाएंगे और पेंटिंग में अपनी सिद्धहस्तता का प्रदर्शन करेंगे। ‘ऑक्टेव 2026’ के तहत आयोजित यह कला शिविर 28 सितंबर से आरआईसी में शुरू होगा।

Next Story