विद्याधर नगर जोन में फॉलोअप शहरी सेवा शिविर से मिली राहत, 31 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
जयपुर के विद्याधर नगर जोन में आयोजित फॉलोअप शहरी सेवा शिविर में जन्म, मृत्यु, विवाह, फ्री होल्ड और नाम हस्तांतरण के 31 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। शिविर में लोगों को मकान के पट्टे भी प्रदान किए गए।

तस्वीर में विद्याधर नगर जोन कार्यालय में आयोजित शिविर के दौरान पट्टा और दस्तावेज दिखाते हुए स्थानीय निवासी और अधिकारी नजर आ रहे हैं।
जयपुर, 23 जुलाई। नगर निगम जयपुर द्वारा गुरुवार को विद्याधर नगर जोन कार्यालय, अम्बाबाड़ी सर्किल पर फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में नगरीय निकायों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और आमजन को त्वरित राहत मिली।
नगर निगम जयपुर के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ के अनुसार, विद्याधर नगर जोन में आयोजित फॉलोअप शहरी सेवा शिविर में जन्म, मृत्यु एवं विवाह के 28 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही फ्री होल्ड के 2 प्रकरणों और नाम हस्तांतरण के 1 प्रकरण का भी निस्तारण किया गया।
शिविर में झोटवाड़ा निवासी श्री जगदीश सिंह ने बताया कि उन्होंने विद्याधर नगर जोन में आयोजित फॉलोअप शहरी सेवा शिविर में अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया था। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने के कुछ ही समय बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा शिविर में ही उनके मकान का पट्टा तैयार कर प्रदान कर दिया गया। अपने कार्य के त्वरित गति से पूरा होने पर श्री जगदीश जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन का तहे दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
इसी प्रकार विद्याधर नगर जोन के स्थानीय निवासी श्री सुरेश जांगिड़ जी ने भी अपने मकान के पट्टे के लिए शिविर में आवेदन किया। आवेदन जमा करने के कुछ ही समय बाद नगर निगम द्वारा फॉलोअप शहरी सेवा शिविर कैंप में उनके मकान का पट्टा तैयार कर प्रदान किया गया। पट्टा प्राप्त करने के बाद श्री सुरेश जी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा उनका कार्य बहुत ही कम समय में त्वरित गति से पूरा किया गया, जिसके लिए उन्होंने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।
नगर निगम जयपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे इन फॉलोअप शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। शुक्रवार को मालवीय नगर जोन में मालवीय नगर जोन कार्यालय, गैराज परिसर, लालकोठी में फॉलोअप शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
