जयपुर के हवामहल क्षेत्र की दशकों पुरानी बस्तियों के नियमन और पट्टा वितरण का मुद्दा फिर उठा। विधायक स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज ने नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम जयपुर की ओर से 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे “शहरी सेवा शिविर 2026” के तहत मंगलवार को मालवीय नगर जोन कार्यालय, गैराज परिसर, लालकोठी में शिविर आयोजित किया गया। वहीं बुधवार को हवामहल आमेर जोन में हैरिटेज भवन, पुराना पुलिस मुख्यालय, बड़ी चौपड़ में शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

मालवीय नगर जोन में आयोजित शिविर का निरीक्षण जयपुर शहर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने किया। उन्होंने शिविर स्थल पर पहुंचकर लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृत लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए।

शिविर के दौरान आमजन को विभिन्न सेवाओं में तत्काल राहत प्रदान की गई। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्राप्त 225 आवेदनों के प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए गए। नगरीय विकास कर के 30 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 7 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया।

शिविर में मालवीय नगर निवासी श्रीमती खुशबू भाटिया ने अपने मकान के उप विभाजन के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन जमा करने के कुछ ही समय बाद नगर निगम प्रशासन ने उनका उप विभाजन पत्र तैयार कर उनके पिताजी को सौंप दिया। कम समय में कार्य पूरा होने पर उनके पिताजी ने राज्य सरकार और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

इसी प्रकार मालवीय नगर की निवासी श्रीमती रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के कुछ ही समय बाद नगर निगम प्रशासन ने उनका आवेदन स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये की ऋण राशि स्वीकृत कर चेक प्रदान किया। श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि वह पहले भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। अब प्राप्त 50 हजार रुपये की ऋण राशि का उपयोग वह अपने सिलाई के छोटे रोजगार का विस्तार करने और सिलाई से संबंधित आवश्यक उपकरण खरीदने में करेंगी, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। योजना के तहत ऋण राशि मिलने पर उन्होंने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

नगर निगम ने बताया कि “शहरी सेवा शिविर 2026” के तहत बुधवार को हवामहल आमेर जोन में हैरिटेज भवन, पुराना पुलिस मुख्यालय, बड़ी चौपड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story