जयपुर, 30 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में ‘सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत’ थीम के तहत नगर निगम जयपुर में कार्यरत समस्त सफाई मित्रों एवं उनके आश्रितों के लिए बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं हेल्थ चैकअप शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में नगर निगम जयपुर में कार्यरत सफाई मित्रों के ब्लड प्रेशर, बी.पी. सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। जांच के बाद उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

नगर निगम जयपुर द्वारा आयोजित इस निःशुल्क हेल्थ चैकअप एवं जांच शिविर से 110 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित हुए। शिविर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Next Story