नगर निगम जयपुर के महापौर पद के निर्वाचन के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा। मतदान प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी, महापौर एवं उप महापौर आशीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान करने के लिए नगर निगम जयपुर के सभी निर्वाचित पार्षदों का निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

निर्वाचित पार्षदों को मतदान के दौरान अपने साथ फोटोयुक्त पहचान-पत्र, शपथ प्रमाण-पत्र तथा निर्वाचन प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आना होगा।

इस तरह 25 सितंबर को निर्धारित समयावधि में महापौर पद के लिए मतदान होगा और मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

Next Story