कार्यालय नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर) के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में बुधवार को सतर्कता शाखा द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में एसएमएस अस्पताल, ट्रोमा सेन्टर से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये 4 केन्टर सामान जब्त किया गया।

अतिक्रमण पर उपायुक्त सतर्कता की प्रभावी कार्रवाई

उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में एसएमएस अस्पताल, ट्रोमा सेन्टर से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। इस पूरी कार्यवाही के दौरान निगम की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया।

भविष्य के लिए सख्त चेतावनी और पाबंदी

दौरे के दौरान की गई इस कार्यवाही में सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए दुकानदारों और विक्रेताओं को मौखिक पाबंद करवाया गया। प्रशासन ने सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी"नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story