नगर निगम जयपुर की कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण हटाकर वसूला कैरिंग चार्ज
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने सांगानेर और प्रताप नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से 5 केन्टर सामान जब्त कर 34,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

जयपुर, 26 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विभिन्न इलाकों में सघन अभियान और जब्ती
नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर) के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतर्कता शाखा द्वारा रामपुरा फाटक, कोहिनुर सिनेमा के सामने, डिग्गी रोड़ सांगानेर, प्रताप नगर द्वारकापुरी सर्किल, सेक्टर 8 प्रताप नगर टोंक रोड़, सांगानेर पुलिया बस स्टैण्ड, 60 फीट रोड प्रताप नगर चैराहा, केडिया पैलेस चैराहा मुरलीपुरा, अर्पित नगर गांधीपथ, श्रीराम नगर खिरणी फाटक रोड़ एवं महिमा सर्किल पत्रकार काॅलोनी आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 5 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 34 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
कैरिंग चार्ज वसूली और सख्त चेतावनी
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में रामपुरा फाटक, कोहिनुर सिनेमा के सामने, डिग्गी रोड़ सांगानेर, प्रताप नगर द्वारकापुरी सर्किल, सेक्टर 8 प्रताप नगर टोंक रोड़, सांगानेर पुलिया बस स्टैण्ड, 60 फीट रोड प्रताप नगर चैराहा, केडिया पैलेस चैराहा मुरलीपुरा, अर्पित नगर गांधीपथ, श्रीराम नगर खिरणी फाटक रोड़ एवं महिमा सर्किल पत्रकार काॅलोनी आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
