कार्यालय नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर) के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा सोमवार को अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

अतिक्रमण पर निगम का प्रहार और जब्ती

नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में गांधी नगर मोड़ से नगर निगम कार्यालय, कनकपुरा फाटक से गोविन्दपुरा एवं किंग्स रोड़ से मानसरोवर मैट्रो स्टेशन तक अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम द्वारा 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया और अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 17 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

समझाइश और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया गया। "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।" नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story