जयपुर नगर निगम की कार्रवाई: सांगानेर में सड़क से हटाया अतिक्रमण, 4 केंटर सामान जब्त
आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने सांगानेर थाने से चोरडिया पेट्रोल पंप और मालपुरा गेट क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाकर सामान गोदाम भिजवाया।

जयपुर, 13 अप्रैल। नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सोमवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान सांगानेर थाने से चोरडिया पेट्रोल पम्प, रिको पुलिया से चोरडिया पेट्रोल पम्प एवं मालपुरा गेट से टूटी पुलिया तक मार्ग को अवरुद्ध करने वाले स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये कुल 04 केन्टर सामान जब्त किया गया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान और जब्ती की कार्रवाई
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में सांगानेर थाने से चोरडिया पेट्रोल पम्प, रिको पुलिया से चोरडिया पेट्रोल पम्प एवं मालपुरा गेट से टूटी पुलिया तक सघन अभियान चलाकर स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 04 केन्टर सामान जब्त कर नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया।
भविष्य के लिए सख्त हिदायत और पाबंदी
दौरे के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए व्यापारियों और थड़ी-ठेला संचालकों को मौखिक रूप से पाबंद करवाया गया। टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी"। नगर निगम की इस सतर्कता टीम ने साफ किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
