जयपुर नगर निगम की कार्रवाई: अस्थाई अतिक्रमण हटाए, 4 कैन्टर सामान जब्त
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने गांधी नगर मोड़ और गोपालपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाकर 10,500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला।

जयपुर में शुक्रवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा गांधी नगर और टोंक रोड क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान जब्त किए गए सामान को गोदाम भिजवाती टीम।
जयपुर, 06 मार्च। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में शुक्रवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान गांधी नगर मोड़ से नगर निगम ऑफिस तक, गांधी नगर रेलवे स्टेषन गेट नं. 1, गोपालपुरा टोंक रोड़, जी.टी. पुलिया के नीचे आर.यू.एच.एस गेट नं. 3, महल रोड़ अक्षय पात्र के सामने, वी.टी. रोड सिटी पार्क के चारों तरफ, वर्धमान नगर एवं गोपालपुरा से अजमेर रोड़ व हाईटेंषन लाईन के नीचे से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 10 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 4 केन्टर सामान जब्त किया गया।
अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त अभियान
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में गांधी नगर मोड़ से नगर निगम ऑफिस तक, गांधी नगर रेलवे स्टेषन गेट नं. 1, गोपालपुरा टोंक रोड़, जी.टी. पुलिया के नीचे आर.यू.एच.एस गेट नं. 3, महल रोड़ अक्षय पात्र के सामने, वी.टी. रोड सिटी पार्क के चारों तरफ, वर्धमान नगर एवं गोपालपुरा से अजमेर रोड़ व हाईटेंषन लाईन के नीचे से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 10 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
भविष्य के लिए दी गई कड़ी चेतावनी
दौरे के दौरान कार्रवाई करती सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी"। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़ स्थित नगर निगम जयपुर के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा यह जानकारी साझा की गई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
