✕
जयपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: गांधी नगर और टोंक रोड से हटाए अतिक्रमण
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने 22 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला और 4 कैंटर सामान जब्त किया।

x
नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई
जयपुर, 17 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के मुख्य क्षेत्र
नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में निम्नलिखित स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया:
- गांधी नगर रेलवे स्टेशन गेट नं. 1 एवं गांधी नगर मोड़ से अरण्य भवन।
- टोंक रोड़ कैलाश टावर एवं सिरसी रोड़ डी-र्माट के सामने।
- कांटा चैराहा, खिलनी फाटक एवं सीके बिरला हाॅस्पिटल के सामने।
कार्रवाई का परिणाम: जुर्माना एवं जब्ती
उपरोक्त कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम ने निम्नलिखित सफलता प्राप्त की:
- अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 22 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 4 केन्टर सामान जब्त किया गया।
- जब्त किए गए 4 केन्टर सामान को गोदाम में भिजवाया गया।
उपायुक्त सतर्कता का वक्तव्य एवं चेतावनी
"दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"
अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 22 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
Next Story
Related News
X

