जयपुर, 19 मार्च। कार्यालय नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर) के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।

आयुक्त के निर्देशन में सतर्कता शाखा का अभियान

नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान पटेल मार्ग मध्यम मार्ग, मांग्यावास मानसरोवर, मैट्रो स्टेशन, निर्माण नगर, ईमली फाटक, बरकत नगर, किसान मार्ग आदर्श बाजार, डब्लूटीपी के पीछे एवं राजस्थान हाॅस्पिटल से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 41 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 3 केन्टर सामान जब्त किया गया।

जब्ती की कार्रवाई और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले पटेल मार्ग मध्यम मार्ग, मांग्यावास मानसरोवर, मैट्रो स्टेशन, निर्माण नगर, ईमली फाटक, बरकत नगर, किसान मार्ग आदर्श बाजार, डब्लूटीपी के पीछे एवं राजस्थान हाॅस्पिटल से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 3 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 41 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

समझाइश एवं सख्त रुख

दौरे के दौरान कार्रवाई के संबंध में सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया गया। टीम ने हिदायत दी कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी"। नगर निगम की इस सक्रियता से शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में अवैध रूप से काबिज अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story