आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने चलाया अभियान, अतिक्रमणकारियों से वसूला कैरिंग चार्ज और 8 कैंटर सामान किया जब्त।

नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड, जयपुर) के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ के अंतर्गत सतर्कता शाखा की टीम द्वारा सोमवार को व्यापक कार्रवाई की गई। नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत नगर निगम क्षेत्राधिकार में अस्थाई अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

सतर्कता शाखा की टीम ने जगतपुरा कच्ची बस्ती, एकता नगर टोंक रोड, सीताबाड़ी, गौशाला श्योपुर रोड, कृष्ण नगर गोपालपुरा बाईपास, रिद्धी-सिद्धी चौराहा, मध्यम मार्ग वीटी रोड एवं इस्कॉन रोड, अजमेर रोड सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन, न्यू सांगानेर रोड पिलर नं 70-74 एवं 79 से गुर्जर की थड़ी, फूस का बंगला पित्रेश्वर महादेव मंदिर रेलवे स्टेशन, सिंधी कैम्प, संजय सर्किल, चांदपोल बाजार, बगरू वालों का रास्ता, श्री गोपीनाथ मंदिर चांदपोल, पुरानी बस्ती ब्रह्मपुरी, जोरावर सिंह गेट, बंगाली बाबा की बगीची तथा पुरानी चुंगी दिल्ली बाईपास क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 4 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा 8 केन्टर सामान जब्त कर निगम गोदाम में भिजवाया गया। कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम द्वारा समझाइश भी की गई तथा संबंधितों को मौखिक पाबंद किया गया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय पर हटा लें।

सतर्कता शाखा ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण दोबारा किया जाता है तो संबंधितों के विरुद्ध भारी चालान अथवा प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह अभियान शहर में अतिक्रमण नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story