जयपुर में नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, खेतान अस्पताल और मोती डूंगरी से 2 कैंटर सामान जब्त
जयपुर नगर निगम की सतर्कता शाखा ने खेतान अस्पताल के पीछे निवाड़ू रोड और मोती डूंगरी गणेश मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में 2 कैंटर सामान जब्त कर गोदाम भिजवाए गए और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई।

जयपुर में नगर निगम की सतर्कता शाखा ने अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेतान अस्पताल के पीछे निवाड़ू रोड और मोती डूंगरी गणेश मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया। गुरुवार, 5 नवंबर को की गई इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने सामान से भरे 2 कैंटर जब्त कर गोदाम भिजवाए।
नगर निगम जयपुर आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशानुसार और पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की टीम ने नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आने वाले दोनों स्थानों पर पहुंचकर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि खेतान अस्पताल के पीछे निवाड़ू रोड और मोती डूंगरी गणेश मंदिर क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान 2 कैंटर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।
इस दौरान सतर्कता टीम ने मौके पर मौजूद अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देकर पाबंद भी करवाया। उन्हें निर्धारित समय पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने पर भारी चालान किया जाएगा या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

