जयपुर नगर निगम की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार और पूर्व से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में कार्रवाई करते हुए स्वर्णपथ मानसरोवर एवं मध्यम मार्ग मानसरोवर से अस्थाई अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने 2 केन्टर सामान जब्त कर लिया।

नगर निगम जयपुर के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए मौके से 2 केन्टर सामान जब्त कर निगम के गोदाम में भिजवाया गया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में स्वर्णपथ मानसरोवर एवं मध्यम मार्ग मानसरोवर से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम ने मौके पर मौजूद अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देते हुए समय रहते अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई को पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

Next Story