नगर निगम की कार्रवाई: इंडिया गेट और करधनी प्राइम से अस्थायी अतिक्रमण और 4 कैंटर सामान जब्त
नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर हुई कार्रवाई, इंडिया गेट और करधनी प्राइम से हटाया गया अवैध अतिक्रमण।

जयपुर में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सतर्कता शाखा ने कार्रवाई करते हुए इंडिया गेट के सामने और करधनी प्राइम क्षेत्र से 4 कैंटर सामान जब्त किया। नगर निगम जयपुर आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशानुसार और पहले से प्राप्त शिकायतों के आधार पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर को उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
नगर निगम की सतर्कता शाखा की टीम ने निगम क्षेत्राधिकार में आने वाले इंडिया गेट के सामने और करधनी प्राइम से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण से संबंधित सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को मौके पर ही समझाइश दी गई। साथ ही, उन्हें समय रहते अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद किया गया। सतर्कता टीम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर अस्थायी अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भारी चालान या अन्य प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर दोनों स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जब्त सामान को गोदाम में भिजवा दिया। साथ ही, संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत देकर आगे की कार्रवाई के प्रति सचेत किया गया।

