जयपुर नगर निगम सतर्कता शाखा ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 केन्टर सामान जब्त किया और मौके पर 31 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया। यह कार्रवाई नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई।

उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की टीम ने नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर 3, प्रताप नगर द्वितीय आई हॉस्पिटल बरकत नगर, लालकोठी सब्जीमण्डी सहकार मार्ग, हरिशचन्द्र नगर, त्रिवेणी नगर, शिव नगर पत्रकार कॉलोनी, एसएफएस चौराहे के पास मानसरोवर और वैशाली नगर बीएसएनएल ऑफिस के पास कार्रवाई की।

नगर निगम सतर्कता शाखा द्वारा इन स्थानों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया। वहीं, अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 31 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम ने मौके पर लोगों को समझाइश करते हुए मौखिक रूप से पाबंद किया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय पर हटा लें। उन्होंने कहा कि नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की इस कार्रवाई से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती का संदेश दिया गया है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story