जयपुर नगर निगम की सतर्कता शाखा ने आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार और पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर बुधवार को नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया तथा 6 केन्टर सामान जब्त किया। यह कार्रवाई उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में की गई।

नगर निगम की कार्रवाई दादू दयाल नगर मानसरोवर, कालवाड़ रोड पंचायत समिति के सामने, बोरिंग चौराहा कालवाड़ रोड, रोड नंबर-8 मुरलीपुरा, रोड नंबर-5 सीकेएस हॉस्पिटल के सामने सीकर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर की गई। अभियान के दौरान इन क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 6 केन्टर सामान को नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया। साथ ही मौके पर ही अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से 10 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सतर्कता टीम ने मौके पर लोगों को समझाइश देते हुए मौखिक रूप से पाबंद भी किया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय रहते स्वयं हटा लें। अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story