जयपुर-मैसूरु एक्सप्रेस का बदला समय, केएसआर बेंगलुरु सहित 3 स्टेशनों पर टाइमिंग संशोधित
उत्तर पश्चिम रेलवे ने 11 नवंबर 2026 से जयपुर-मैसूरु द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के 3 प्रमुख स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया है।

जयपुर से मैसूरू के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे ने जयपुर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के मार्ग में स्थित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इसके संचालन समय में आंशिक बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन 11 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12976 जयपुर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 11.11.2026 से जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर ही प्रस्थान करेगी। हालांकि, जयपुर से रवाना होने के बाद इसके मार्ग में पड़ने वाले कुछ स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव रहेगा।
इस क्रम में केएसआर बेंगलुरु, मंड्या एवं मैसूरू स्टेशनों पर रेलसेवा के पहुंचने और रवाना होने के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। ऐसे में इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को संशोधित समय के अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी करनी होगी।
रेलवे की ओर से किए गए इस बदलाव के तहत जयपुर से ट्रेन के प्रस्थान समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जबकि मार्ग के तीन स्टेशनों पर संचालन समय संशोधित रहेगा।

