जयपुर-मैसुरु एक्सप्रेस के समय में बदलाव, जानें नई सारणी
रेलवे ने गाड़ी संख्या 12976 के धर्मवरम और मैसुरु स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया है, जो 28 दिसंबर से लागू होगा।

जयपुर। जयपुर–मैसुरु एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 12976 के धर्मवरम और मैसुरु स्टेशनों पर पहुंचने तथा प्रस्थान करने के समय में संशोधन किया जा रहा है। यह बदलाव 28 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12976 जयपुर–मैसुरु एक्सप्रेस 28 दिसंबर 2026 से जयपुर से परिवर्तित समय-सारणी के तहत प्रस्थान करेगी। संशोधित समय के अनुसार, ट्रेन धर्मवरम स्टेशन पर सुबह 09:50 बजे पहुंचेगी और सुबह 09:55 बजे वहां से प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, जयपुर–मैसुरु एक्सप्रेस मैसुरु स्टेशन पर परिवर्तित समय के अनुसार शाम 16:30 बजे पहुंचेगी। रेलवे द्वारा इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यात्रियों के लिए संशोधित समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाना महत्वपूर्ण होगा।

