जयपुर, 13 अप्रेल 2026। नगरीय निकायों के आम चुनाव, 2026 के संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले की नगर परिषद, चैमू एवं नगरपालिका, सांभर, चाकसू, जोबनेर, फुलेरा, किशनगढ़ रेनवाल, बगरू में सोमवार को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों ने निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।

मतदाता सूचियों का पठन और विशेष शिविर कार्यक्रम

प्रारूप मतदाता सूची पर दिनांक 13.04.2026 से दिनांक 27.04.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि निर्धारित है। प्रारूप मतदाता सूची का पदाभिहित अधिकारियों द्वारा दिनांक 14.04.2026 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेघराज मीणा ने बताया कि "नगर परिषद व बोर्ड के वार्ड व मतदान केन्द्रों पर वार्ड सभायें आयोजित कर संबंधित भागों की निर्वाचक नामावलियों का पठन किया जायेगा।" मतदान केन्द्रों पर दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए विशेष अभियान तिथियां दिनांक 19.04.2026 एवं 26.04.2026 निर्धारित की गई है। इन दिनों पदाभिहित अधिकारी पूरे दिवस को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे आपत्तियों के आवेदन प्राप्त करेंगे।

दावे व आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया

दावे व आपत्तियां निर्धारित प्रारूप 3, 5 और 6 में प्रस्तुत किया जावेगा। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का विवरण प्रारूप - 8, 9, और 10 में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दो प्रतियों में प्रतिदिन तैयार किया जाएगा तथा उसकी प्रति कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जावेगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 03.05.2026 तक किया जावेगा और दिनांक 08.05.2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जावेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story