जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दल में नियुक्त कार्मिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मतदान पूर्ण होने के बाद मतदान सामग्री संग्रहण स्थल पर सामग्री जमा कराने के लिए देर रात्रि तक वापस लौटने वाले कार्मिकों को अगले दिन की चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार, ऐसे कार्मिकों को दूसरे दिन अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी। यह व्यवस्था मतदान सामग्री जमा कराने के बाद देर रात लौटने की स्थिति को देखते हुए लागू की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस दिवस के लिए संबंधित कार्मिकों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इस निर्देश के तहत मतदान दल में नियुक्त कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी और अगले दिन विभागीय उपस्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

Next Story