जयपुर में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में शुक्रवार, 11 सितम्बर को मतदान जारी है। मतदान को लेकर शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है और वे बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की भागीदारी लगातार देखने को मिल रही है।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।

नगर निगम जयपुर क्षेत्र में मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। 150 वार्डों में हो रहा यह मतदान नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया के रूप में जारी है।

Next Story