✕
जयपुर: नगर निगम और विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
सिविल लाइन जोन के वार्ड 44 में जय मां सरस्वती विद्या पीठ के छात्रों ने निवासियों को सूखा-गीला कचरा अलग करने और प्लास्टिक मुक्त समाज हेतु प्रेरित किया।

x
जयपुर के सिविल लाइन जोन स्थित शांति नगर में नगर निगम टीम और जय मां सरस्वती विद्या पीठ के विद्यार्थियों द्वारा स्थानीय निवासियों को कचरा प्रबंधन की जानकारी देते हुए।
अभियान का नेतृत्व और स्थान
नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सिविल लाइन जोन, वार्ड नं. 44 (शांति नगर, ब्लॉक 4) में कचरा पृथक्करण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
कचरा प्रबंधन एवं जन-जागरूकता
- "रहवासियों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने, घर पर दो डस्टबिन का उपयोग करने तथा कचरा निगम के अधिकृत वाहन में देने के लिए प्रेरित किया गया।"
- प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की गई।
सुरक्षित निस्तारण एवं शपथ
साथ ही सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
Next Story
Related News
X

