जयपुर, 30 दिसम्बर। नगर निगम जयपुर ने अपने क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम जयपुर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार, उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम सतर्कता शाखा ने मोती डुगरी तख्ते शाही रोंड, बिरला मंदिर के सामने तथा जे.के लोन हास्पिटल के पास अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 केन्टर सामान जब्त किया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से लगाए गए सामान और अतिक्रमण को हटाया गया और मौके पर उपस्थित लोगों को मौखिक रूप से समझाया गया कि भविष्य में यदि अस्थाई अतिक्रमण समय से नहीं हटाया गया तो नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान जब्त सामान को सुरक्षित तरीके से नगर निगम गोदाम में भिजवाया गया।

इस पहल का उद्देश्य शहर में अवैध अतिक्रमण को रोकना और नागरिकों के लिए सार्वजनिक स्थानों को संरक्षित रखना है। डॉ. गौरव सैनी और उपायुक्त सतर्कता की निगरानी में की गई इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि नगर निगम जयपुर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की सतर्कता शाखा की यह पहल न केवल अवैध अतिक्रमण हटाने में कारगर साबित होगी, बल्कि शहर में सार्वजनिक व्यवस्था और अनुशासन को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Next Story