जयपुर, 05 फरवरी। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार जोन स्तर पर नगरीय विकास कर वसूलने के वृहद प्रयास किये जा रहे हैं। उपायुक्त झोटवाड़ा/वैषाली नगर जोन श्रीमती मनीषा यादव के नेतृत्व में गुरूवार को 6 सम्पत्तियों के नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्की की कारवाई की गई।


कुर्की की कार्रवाई एवं मौके पर वसूली इनमें से 1 सम्पत्तिधारक द्वारा मौके पर ही राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज पैनल्टी पर देय छूट का लाभ लेते हुए संपत्ति पर बकाया नगरीय विकास कर राशि निगम कोष में जमा करवाई गई। जिसके पश्चात् कुर्क की गई 6 सम्पत्तियों में से 1 सम्पत्तिधारक की सम्पत्ति को कुर्क मुक्त कर दिया गया।

उपायुक्त श्रीमती मनीषा यादव के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी पारूल सोनी व टीम द्वारा एक ही दिन में कुल 57 लाख 22 हजार 523 रूपये का नगरीय विकास कर एवं विज्ञापन शुल्क वसूला गया।


बकायादार सम्पत्तियों एवं मालिकों का विवरण उपायुक्त एवं टीम द्वारा निम्नलिखित संपत्तियों पर कार्रवाई की गई: रिषब भादू, 200 फीट चौराहा, हीरापुरा अपो. गर्व स्कूल कमला बुधियां, मयूर गार्डन: राशि 95 लाख 63 हजार 504 रुपये। स्टार यूनिटी, 601 गौतम मार्ग एवरषाइन टावर वैषाली नगर: राशि 80 हजार 821 रुपये। यषवर्धन दुकिय, 60 नागौर नगर, बदरवास: राशि 2 लाख 94 हजार 335 रुपये। प्रोपर्टी ओनर, शॉप नं. 48 वैषाली नगर, अपोजिट ए ब्लॉक: राशि 1 लाख 26 हजार 938 रुपये। आशा रानी आहूजा, शॉप नं. 48 वैषाली नगर, अपोजिट टैगोर पब्लिक स्कूल: राशि 1 लाख 30 हजार 573 रुपये। प्रोपर्टी ओनर, शॉप नं. 46 वैषाली नगर, अपोजिट ए ब्लॉक: राशि 1 लाख 30 हजार 573 रुपये। "श्रीमती आशा रानी आहूजा व प्रोपटी ओनर शॉप नं. 46 ने मौके पर नगरीय विकास कर की राशि निगम कोष में जमा करवाई।"

कुल राजस्व वसूली एवं आयुक्त की अपील गुरूवार को झोटवाड़ा/वैषाली नगर जोन में नगरीय विकास कर व विज्ञापन शुल्क की कुल 57 लाख 22 हजार 523 रूपये की राजस्व वसूली की गई। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने आमजन से अपील की है: "वे समय पर नगरीय विकास कर एवं विज्ञापन शुल्क जमा करवाये तथा जयपुर के विकास में भागीदार बने।"


Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story