जयपुर, 16 मार्च। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार जोन स्तर पर बकाया नगरीय विकास कर वसूलने की कार्रवाई मिशन मोड पर है। सोमवार को विभिन्न जोनों में की गई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान 15 संपत्तियों पर नगरीय विकास कर बकाया होने पर उन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई, जिसमें से 4 संपत्तिधारकों द्वारा 17 लाख 10 हजार 137 रुपये की राशि मौके पर ही जमा करवाई गई। गौरतलब है कि जगतपुरा/झालाना जोन में भी 3 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।

सांगानेर जोन में संपत्तियों की कुर्की और वसूली का विवरण

उपायुक्त डॉ. रवि गोयल ने बताया कि सांगानेर जोन में कुल 6 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इनमें नूर अहमद (पिंकी सिटी गार्डन) तरूछाया नगर टोंक रोड की बकाया राशि 16 लाख 54 हजार 204 रुपये, बोम्बे गार्डन तारों की कूँट टोंक रोड की बकाया राशि 10 लाख 55 हजार 866 रुपये, रामजी लाल श्रीराम कॉलोनी टोंक रोड की बकाया राशि 15 लाख 65 हजार 901 रुपये, सावित्री शर्मा प्लॉट नं. 1 व 2 सावित्री विहार प्रताप नगर की बकाया राशि 9 लाख 21 हजार 467 रुपये तथा नाकोडा भैरव बिल्डिर्स प्रा. लि. प्रताप नगर टोंक रोड की बकाया राशि 34 लाख 51 हजार 324 रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, राखी अग्रवाल (आशीष एन्टरप्राइजेज) बावडी का बास नगर निगम रोड की बकाया राशि 7 लाख 69 हजार 328 रुपये हेतु कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्की उपरान्त राखी अग्रवाल (आशीष एन्टरप्राइजेज) ने छूट के साथ नगरीय विकास कर की राशि 4 लाख 21 हजार 955 रुपये निगम कोष में जमा करवा दी गई एवं संपत्ति को कुर्क मुक्त कर दिया गया है जबकि शेष 5 संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

मुरलीपुरा जोन में मिशन मोड पर कार्रवाई और मौके पर समाधान

उपायुक्त मुरलीपुरा जोन श्री पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मुरलीपुरा जोन में भी 6 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। यहाँ मंगलम विहार सनसिटी की बकाया राशि 42 लाख 38 हजार 898 रुपये, श्री जय श्री स्टील बालाजी विहार के सामने शिव मंदिर मुरलीपुरा की बकाया राशि 5 लाख 20 हजार 970 रुपये तथा श्रीमती माया शर्मा खसरा नं. 550/2 झांझरियों की ढाणी उन्नती टावर की बकाया राशि 5 लाख 38 हजार 603 रुपये के विरुद्ध कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान पूजा गारमेंट्स 117 करणी विहार कॉलोनी रोड नं. 17 के संपत्तिधारक द्वारा मौके पर चेक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा देय ब्याज/पेनल्टी का लाभ लेकर बकाया राशि 8 लाख 85 हजार 019 रुपये जमा कराई गई।

इसी क्रम में श्री दिनेश सैनी (श्री ओम स्वीट्स रेस्टोरेन्ट) 166/182 राम नगर कच्ची बस्ती राम मंदिर के संपत्तिधारक द्वारा मौके पर चेक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा देय ब्याज/पेनल्टी का लाभ लेकर बकाया राशि 2 लाख 25 हजार 795 रुपये जमा कराई गई। साथ ही श्री नारायणदास ई-32 मुरलीपुरा स्कीम रोड के संपत्तिधारक द्वारा भी मौके पर चेक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा देय लाभ प्राप्त कर 1 लाख 77 हजार 368 रुपये की बकाया राशि जमा करवाई गई। इन तीनों मामलों में पूजा गारमेंट्स की मूल बकाया राशि 16 लाख 70 हजार 851 रुपये, श्री दिनेश सैनी की 4 लाख 26 हजार 285 रुपये और श्री नारायणदास की 3 लाख 14 हजार 308 रुपये दर्ज थी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story