नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 केन्टर सामान जब्त किया। यह कार्रवाई नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में की गई।

नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में महिला पुलिस थाना सीकर रोड़, कुम्हारों का मोहल्ला नांगल जैसा बोहरा, राजेन्द्र नगर नांगल रोड़, जनपथ लालकोठी एवं प्रताप नगर सेक्टर-32 क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सतर्कता शाखा द्वारा कार्रवाई की गई।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि उक्त क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान 1 केन्टर सामान जब्त कर उसे नगर निगम के गौदाम में भिजवाया गया। सतर्कता टीम ने मौके पर मौजूद अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को समझाते हुए पाबंद किया कि वे समय पर अस्थाई अतिक्रमण हटा लें।

उपायुक्त सतर्कता ने स्पष्ट किया कि नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आगे भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम सतर्कता शाखा की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर सख्ती का संदेश दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story