स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: जयपुर नगर निगम आयुक्त ने दिए सफाई के सख्त निर्देश
जयपुर नगर निगम के अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक लिया और अतिक्रमण हटवाए।

जयपुर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों का जायजा लेते नगर निगम के अधिकारी और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण।
जयपुर, 03 फरवरी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में श्रेष्ठ रैकिंग के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है मंगलवार को सभी जोन उपायुक्तों ने स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े बिन्दुओं पर जोन के विभिन्न स्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख बिंदुओं पर निरीक्षण
नगर निगम जयपुर के आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी निर्देषानुसार समस्त जोन उपायुक्तों ने स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न बिन्दुओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिटी प्रोफाइल क्षेत्र का चेकलिस्ट के अनुसार गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्षेत्र के विभिन्न रेजिडेंशियल एवं व्यवसायिक क्षेत्रों की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश
- सभी जोन उपायुक्तों ने आमजन से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक लिया और ओपन डिपो के निरीक्षण किये।
- संबंधित सीएसआई, एसआई को सफाई के निर्देष दिये।
- "सीएनडी वेस्ट की स्थिति ग्रीन नेट, सड़क किनारे लगे पेड़, पौधों की कटाई छटाई, रेड स्पाॅट, येलो स्पाॅट, बैकलाइन का सौन्दर्यकरण, होर्डिग, बैनर, पोस्टर, स्टीकर आदि को हटाने के निर्देष दिये।"
व्यावसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों की व्यवस्थाएं
सभी जोन में वार्ड क्षेत्र के विभिन्न रेजिडेषियल एवं व्यवसायिक क्षेत्रों की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का अवलोकन किया। दुकानदारों को दो डस्टबिन रखने के निर्देष दिये तथा खुले में कचरा ना फैलाने एवं दो डस्टबिन रखने व कचरे को गीले व सूखे कचरे के रूप में पृथक्करण, अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देष दिये।
विजिट के प्रमुख स्थल और फीडबैक
निरीक्षण के अंतर्गत पुरोहित जी का बाग, न्यू कॉलोनी, वाल्मीकि कॉलोनी, पंडित शिवदीन जी का रास्ता एवं ठठेरा का रास्ता स्थित रेजिडेंशियल क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया साथ ही इंदिरा बाजार के व्यवसायिक क्षेत्र एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाए गए अतिक्रमणों को तत्काल प्रभाव से हटवाया गया एवं संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण में पाई गई कमियों एवं अनियमितताओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। जोन उपायुक्तों द्वारा स्थानीय रहवासियों एवं व्यापारियों से साफ-सफाई एवं नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
