गत एक माह में 3000 से भी अधिक अवैध बैनर, पोस्टर और 300 से अधिक अवैध होर्डिंग हटाए गए।


कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य और मिशन

जयपुर, 04 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार सभी जोनों में अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने के लिये मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि—

"नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, कटआउट शहर को बदरंग करते हैं। साथ ही इससे नियमों के विपरीत लगाने से राजस्व आय भी प्रभावित होती है। साथ ही अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाया जाता रहा है।"

जोन स्तरीय संयुक्त टीम का गठन

अवैध होर्डिंग और पोस्टरों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए निम्नलिखित अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है:

  • राजस्व अधिकारी
  • राजस्व निरीक्षक
  • सहायक राजस्व निरीक्षक
  • जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक
  • स्वास्थ्य निरीक्षक

अभियान की सफलता के आंकड़े

गत एक माह में 3000 से अधिक अवैध बैनर, पोस्टर, कटआउट के साथ-साथ 300 से भी अधिक अवैध होर्डिंग हटवाये गये। यह कार्रवाई जयपुर के सभी जोनों में व्यापक स्तर पर जारी है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story