✕
जयपुर: सिविल लाइन जोन में 9 संपत्तियों की कुर्की, ₹40.49 लाख वसूले
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
नगर निगम जयपुर द्वारा बकाया नगरीय विकास कर की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए 9 संपत्तियों को सीज किया गया और मौके पर राजस्व संग्रह किया गया।

x
जयपुर के सिविल लाइन जोन में बकाया नगरीय विकास कर की वसूली के लिए आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देश पर निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई कुर्की की कार्रवाई।
राजस्व वसूली हेतु सख्त अभियान
नगर निगम जयपुर के सिविल लाइन जोन द्वारा बकाया नगरीय विकास कर की वसूली के लिए सख्त अभियान चलाते हुए गुरुवार को जोन क्षेत्र स्थित नौ संपत्तियों पर कुर्की/सीज की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त सिविल लाइन जोन देवानंद शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।मौके पर मौजूद टीम और त्वरित रिकवरी
कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों एवं प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम मौके पर उपस्थित रही। कुर्की प्रक्रिया के दौरान संपत्तिधारकों का रुख इस प्रकार रहा:- दो संपत्तिधारकों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा करवाई।
- पांच संपत्तिधारकों ने जोन कार्यालय में उपस्थित होकर चेक/ऑनलाइन माध्यम से टैक्स भरा।
ब्याज और पेनल्टी में छूट का लाभ
राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज एवं पेनल्टी में दी जा रही छूट का लाभ लेते हुए इन संपत्तिधारकों ने अपनी देय राशि निगम कोष में जमा कराई। इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल साथ संपत्तियों से नगरीय विकास कर की राशि लगभग ₹40,49,697/- (चालीस लाख उन्चास हजार छह सौ सत्तानवे रुपए) जमा करवाई गई। शेष दो संपत्तियों पर नियमानुसार कुर्की/सीज की कार्रवाई जारी है।निगम की अपील
नगर निगम जयपुर द्वारा सभी संपत्तिधारकों से अपील की जाती है कि: "वे समय पर अपना नगरीय विकास कर जमा करवाएं, ताकि अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।"Next Story
Related News
X

