जयपुर नगर निगम: आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने पट्टा और एनओसी प्रकरणों पर दिए सख्त निर्देश
नगर निगम आयुक्त ने 10 मार्च तक पट्टा निस्तारण, फायर एनओसी और बिल्डिंग अप्रूवल के लंबित मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारी के निर्देश दिए।

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने अधिकारियों के साथ लंबित पट्टा प्रकरणों और स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक की।
जयपुर, 27 फरवरी। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शुक्रवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़ स्थित नगर निगम मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार बंसल, जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पट्टा निस्तारण एवं लंबित प्रकरणों पर सख्त रुख
बैठक के दौरान आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि "10 मार्च तक पट्टे के सभी प्रकार लंबित प्रकरणों नाम हस्तान्तरण, उपविभाजन, पुनगठर्न के सभी प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारण कर आमजन को राहत देने का प्रयास करे साथ ही जिन पट्टों को खारिज किया गया है उनका भी खारिज करने के कारण की सूचना आवश्यक रूप से दे।" आयुक्त ने स्पष्ट किया कि फाइलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फायर एनओसी और बिल्डिंग अप्रूवल में तेजी के निर्देश
आयुक्त ने फायर एनओसी के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनका त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बिल्डिंग अप्रूवल के प्रकरणों को भी त्वरित गति से निस्तारण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में आयुक्त ने ट्रेड लाईसेंस, सब डिविजन तथा बिल्डिंग प्लान अप्रूवल के कार्यों की वर्तमान स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आयुक्त ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सर्वेक्षण के मानकों पर खरा उतरने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि नगर निगम जयपुर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
