नगर निगम जयपुर के महापौर पद के निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर 25 सितंबर 2026 को निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी, महापौर एवं उप महापौर आशीष कुमार ने बताया कि यह बैठक शुक्रवार को सभासद भवन, नगर निगम मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर में होगी।

जारी नोटिस के अनुसार अध्यक्ष/महापौर पद के निर्वाचन के लिए मतदान प्रातः 10 बजे से मध्याह्न पश्चात् 2.00 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाला प्रत्येक अभ्यर्थी, चाहे वह निर्वाचित सदस्य हो अथवा नहीं, बैठक में उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया और मतगणना देखने का हकदार होगा। हालांकि मतदान करने का अधिकार केवल निर्वाचित सदस्यों को ही होगा।

इस तरह नगर निगम जयपुर के महापौर पद के निर्वाचन के लिए 25 सितंबर को बैठक, मतदान और उसके तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

Next Story