नगर निगम जयपुर मलेरिया शाखा द्वारा दिनांक 30/01/2026 को विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत कार्य करवाया गया। निगम द्वारा शहर को दो प्रमुख भागों में बांटकर इस अभियान को अंजाम दिया गया।

नगर निगम पार्ट प्रथम क्षेत्र में की गई कार्यवाही

"नगर निगम पार्ट प्रथम क्षेत्र में सेवापुरा कचरागाह के कचरे पर, कालवाड़ रोड कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर, रीको इंडस्ट्रियल एरिया कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर मानसरोवर, बम्बाला ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर, झालाना कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर, सुशीलपुरा नाले पर, सांगासेतु पुलिया के नाले पर कार्य करवाया गया।"

इसके अतिरिक्त ग्रामीण एवं कच्ची बस्तियों में भी विशेष ध्यान दिया गया:

  • ग्रामीण क्षेत्र: सेवापूरा गाँव की ढाणीयो में खटाणा कि ढाणी, पटवारी कि ढाणी में।
  • वैशाली नगर ज़ोन: यहाँ की कच्ची बस्तीयो में संजय नगर कच्ची बस्ती।
  • विद्याधर नगर ज़ोन: यहाँ की कच्ची बस्तीयो में ढेहर के बालाजी, बरकत बस्ती।

नगर निगम पार्ट द्वितीय क्षेत्र में की गई कार्यवाही

"नगर निगम पार्ट द्वितीय क्षेत्र में मथुरादासपुरा कचरागाह के कचरे पर, लाल डूंगरी कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर, जवाहर नगर के नाले पर, जवाहर नगर टूटी पुलिया के नाले पर कार्य किया गया।"

ढाणियों में की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है:

  • मथुरादासपुरा: यहाँ की ढाणीयो मैं गुजराती की ढाणी में।
  • साईपुरा गाँव: यहाँ की ढाणीयो तारानगर में।

शिकायतों का निस्तारण एवं एंटी लार्वा एक्टिविटी

उक्त स्थानों के अतिरिक्त दोनों पार्ट के क्षेत्राधिकार में कॉल सेंटर, दूरभाष, VIP कंप्लेन, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, राजस्थान संपर्क पोर्टल, मुख्य चिकित्सा विभाग से प्राप्त शिकायतो एंटी लार्वा एक्टिविटी एवं कीटनाशक छिड़काव फोगिग कार्य करवाया गया।

नगर निगम जयपुर मलेरिया शाखा द्वारा दिनांक 30/01/2026 को निम्न स्थानों पर कार्य करवाया गया जिससे मच्छरों के प्रजनन पर अंकुश लगाया जा सके।

Next Story