नगर निगम पार्ट प्रथम क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव

  • वॉटर टैंकर नंबर 1 द्वारा कीटनाशक सेवापुरा कचरागाह के कचरे पर, टोडीमोड कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर, पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर के नाले पर कार्य किया गया।
  • वॉटर टैंकर नंबर 2 द्वारा कीटनाशक रीको इंडस्ट्रियल एरिया कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर मानसरोवर, झालाना कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर, बम्बाला कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर, ध्दव्यवती नदी गुजर की थडी के नाले पर छिड़काव हुआ।

इसके अतिरिक्त, सेवापूरा गाँव की ढाणीयो में जगदम्बा कॉलोनी में भी कीटनाशक सेवा दी गई।

मालवीय नगर ज़ोन एवं कच्ची बस्तियां

मालवीय नगर ज़ोन की कच्ची बस्तीयो में निम्नलिखित क्षेत्रों को कवर किया गया:

  • सरदार बस्ती, बाईजी की कोठी, आनंदपुरी V व E ब्लॉक।
  • संजय बस्ती, गुज़र बस्ती, गोतम नगर, 22 गोदाम कच्ची बस्ती, भोजपुरा कच्ची बस्ती।

नगर निगम पार्ट द्वितीय क्षेत्र में संचालित कार्य

  • वॉटर टैंकर नंबर 3 द्वारा कीटनाशक मथुरादासपुरा कचरागाह के कचरे पर, लाल डूंगरी कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर, जवाहर नगर के नाले पर, जवाहर नगर टूटी पुलिया के नाले पर छिड़काव किया गया।
  • वॉटर टैंकर नंबर 4 द्वारा कीटनाशक वार्ड न 18 नाहरी के नाके के नाले पर, पीनी की टंकी शास्त्री नगर के नाले पर, चाँदमीरी भट्ट के नाले पर कार्य हुआ।

ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत मथुरादासपुरा की ढाणीयो में बालोता की ढाणी तथा साईपुरा गाँव की ढाणीयो में खेमखा ढाणी में कार्य पूर्ण किया गया।


शिकायत निवारण एवं अन्य गतिविधियां

"उक्त स्थानों के अतिरिक्त दोनों पार्ट के क्षेत्राधिकार में कॉल सेंटर, दूरभाष, VIP कंप्लेन, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, राजस्थान संपर्क पोर्टल, मुख्य चिकित्सा विभाग से प्राप्त शिकायतो एंटी लार्वा एक्टिविटी एवं कीटनाशक छिड़काव कार्य करवाया गया।"

नगर निगम प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एंटी लार्वा एक्टिविटी एवं कीटनाशक छिड़काव का कार्य निरंतर जारी है।

Next Story