जयपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टोंक रोड और जगतपुरा में अस्थाई अतिक्रमण हटाया
सतर्कता शाखा की टीम ने 27 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला और तीन कैन्टर सामान जब्त कर भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी।

जयपुर में टोंक रोड और जगतपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटाती नगर निगम की सतर्कता शाखा की टीम।
जयपुर, 12 मार्च। नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान टोंक रोड़ गोपालपुरा, जगतपुरा फाटक के नीचे, सी.बी.आई फाटक के पास और झारखण्ड मोड़ से खातीपुरा तिराहा तक आदि विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए 27 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया एवं 3 कैन्टर सामान जब्त किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों से हटाया गया अस्थाई अतिक्रमण
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में टोंक रोड़ गोपालपुरा, जगतपुरा फाटक के नीचे, सी.बी.आई फाटक के पास और झारखण्ड मोड़ से खातीपुरा तिराहा तक आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम द्वारा 3 कैन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर ही 27 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
भविष्य के लिए सख्त चेतावनी और पाबंदी
दौरे के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया गया कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
