नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में शुक्रवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में बड़ी कार्रवाई की गई।


कार्रवाई का विवरण एवं स्थान

  • गांधी नगर मोड़ से नगर निगम मुख्यालय टोंक रोड़ तक।
  • जेके लोन अस्पताल एवं बांगड़ परिसर।
  • पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर।

जब्ती एवं वसूला गया कैरिंग चार्ज

सतर्कता शाखा द्वारा अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई, जिसके परिणाम निम्नलिखित रहे:

  • 3 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज मौके पर ही वसूल किया गया।
  • कुल 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।

उपायुक्त सतर्कता का वक्तव्य एवं चेतावनी

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि गांधी नगर मोड़ से नगर निगम मुख्यालय टोंक रोड़ तक और जेके लोन अस्पताल, बांगड़ से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष भी की गई।

"भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

दौरे के दौरान टीम ने मौखिक पाबंद करवाया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। जयपुर, 20 फरवरी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story