जयपुर, 03 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की कार्रवाई की गई।


अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रमुख क्षेत्र

  • एस.एम.एस. गेट नम्बर 1, 2, 3
  • ट्रोमा सेन्टर गेट नम्बर 5 व 6
  • अजमेरी गेट रोड़
  • पत्रकार काॅलोनी
  • त्रिवेणी नगर चैराहा के पास हरिशंकर ढ़ाबा के पीछे
  • सीके बिरला अस्पताल के सामने

जब्ती एवं वसूला गया कैरिंग चार्ज

नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में इन स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 10 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।


भविष्य के लिए सख्त चेतावनी

दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि:

"भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

Next Story