नगर निगम जयपुर की कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण पर 46 हजार का जुर्माना और सामान जब्त
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने सांगानेर रोड और प्रताप नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर 5 कैन्टर सामान जब्त किया।

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई
नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 46 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया और 5 केन्टर सामान जब्त किया गया।
आयुक्त के निर्देशानुसार अभियान
जयपुर, 09 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सोमवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में निम्नलिखित क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई:
- सांगानेर रोड़, चैरडिया पैट्रोल पम्प से मुहाना मण्डी रोड़
- सेक्टर 35 प्रताप नगर, सीतापुरा
- सेक्टर 26 प्रताप नगर
- पोस्ट ऑफिस मालवीय नगर
जब्ती एवं जुर्माने का विवरण
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार के इन इलाकों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 5 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 46 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
भविष्य के लिए सख्त चेतावनी
दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि:
"भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
