जयपुर: नगर निगम की सतर्कता टीम ने त्रिवेणी नगर और मानसरोवर में हटाया अतिक्रमण
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने जब्त किया एक कैंटर सामान, भविष्य में भारी चालान की दी चेतावनी।

जयपुर, 04 मार्च। कार्यालय नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर) के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में बुधवार को यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। सतर्कता शाखा द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में त्रिवेणी नगर शाॅपिग सेन्टर, एससीजी अस्पताल के सामने वी.टी. रोड़ मानसरोवर, एवं एस.एम.एस ट्रोमा सेन्टर गणेश मन्दिर त्खत शाही रोड़ पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया। इस दौरान टीम ने 2 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया और 1 केन्टर सामान जब्त किया।
विभिन्न क्षेत्रों से हटाया गया अतिक्रमण और हुई सामान की जब्ती
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में आने वाले त्रिवेणी नगर शाॅपिग सेन्टर, एससीजी अस्पताल के सामने वी.टी. रोड़ मानसरोवर, तथा एस.एम.एस ट्रोमा सेन्टर गणेश मन्दिर त्खत शाही रोड़ से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम ने 1 केन्टर सामान जब्त कर उसे निगम के गोदाम में भिजवा दिया है। इसके साथ ही, मार्ग अवरुद्ध कर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर ही 2 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज भी वसूल किया गया।
भविष्य के लिए सख्त चेतावनी और मौखिक पाबंदी
दौरे के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए अतिक्रमणकारियों को मौखिक रूप से पाबंद करवाया गया। निगम प्रशासन की ओर से स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
