जयपुर, 27 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में शुक्रवार को सतर्कता शाखा द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान अरावली मार्ग, पटेल मार्ग और गोखले मार्ग मानसरोवर से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 29 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा 2 केन्टर सामान जब्त किया गया।

मानसरोवर के प्रमुख मार्गों से जब्त हुआ सामान

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अरावली मार्ग, पटेल मार्ग और गोखले मार्ग मानसरोवर से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 2 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर ही 29 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी और समझाइश

दौरे के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया गया। टीम ने स्पष्ट किया कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

Next Story