अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कदम

जयपुर, 30 जनवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में शुक्रवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में गांधी नगर मोड़, महेश नगर 80 फिट रोड़ से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 1 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 5 केन्टर सामान जब्त किया गया।

कार्रवाई का विवरण और ज़ब्ती

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में गांधी नगर मोड़, महेश नगर 80 फिट रोड़ से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान:

  • 5 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।
  • अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 1 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

भविष्य के लिए चेतावनी और समझाइश

दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के तहत अवैध अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story