जयपुर: लालकोठी सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रक सामान जब्त
नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा ने लालकोठी और हनुमान वाटिका में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाकर 57 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला।

कार्यालय नगर निगम जयपुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जयपुर, 08 अप्रैल को नगर निगम ने अतिक्रमण के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया है। नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देषों के बाद बुधवार को नगर निगम की सतर्कता शाखा की टीम ने लालकोठी सब्जी मण्डी, हनुमान वाटिका, केष्यावाला पर हो रहे अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई की।
कार्रवाई का ब्यौरा और जुर्माना वसूली
उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई जिसमें 15 ट्रक सामान जब्त किया गया और 57 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान 15 ट्रक सामान जब्त कर 57 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया। इसके साथ ही फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को दुबारा अस्थाई अतिक्रमण न करने की समझाइष भी की गई।
नगर निगम प्रशासन की अपील
नगर निगम प्रषासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अस्थाई अतिक्रमण ना करे निगम प्रषासन का सहयोग करें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
