जयपुर, 05 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में कार्रवाई की गई।


अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र और स्थान

  • कालीमाता मन्दिर सेक्टर-10
  • जगतपुरा पुलिया के नीचे
  • पोस्ट ऑफिस मालवीय नगर माॅडल टाउन
  • एनडब्लूआर जगतपुरा
  • जेएलएन मार्ग
  • प्रधान मार्ग मालवीय नगर

उपरोक्त स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई।


जब्ती एवं कैरिंग चार्ज की वसूली

कार्रवाई के दौरान 39 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 3 केन्टर सामान जब्त किया गया।

  • कार्रवाई के दौरान 3 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।
  • अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 39 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

सतर्कता टीम की चेतावनी और समझाइश

"दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार के विभिन्न मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story