जयपुर में नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा ने पूर्व से प्राप्त शिकायतों के आधार पर बुधवार को अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया और 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम भिजवा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में की गई।

नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अर्जुन नगर नॉर्थ, हरियाली कॉलोनी दुर्गापुरा, सात नंबर चौराहा महल रोड, वीडियोकॉन टाउन वैशाली नगर, बसंत विहार कॉलोनी पांच्यावाला, गोविंदपुरा बस स्टैंड, डायमंड रेजीडेंसी रोड कालवाड़ तथा दादी का फाटक बैनाड़ रोड पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया, जबकि मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से 3 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज भी वसूल किया गया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार के अर्जुन नगर नॉर्थ, हरियाली कॉलोनी दुर्गापुरा, सात नंबर चौराहा महल रोड, वीडियोकॉन टाउन वैशाली नगर, बसंत विहार कॉलोनी पांच्यावाला, गोविंदपुरा बस स्टैंड, डायमंड रेजीडेंसी रोड कालवाड़ तथा दादी का फाटक बैनाड़ रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 4 केन्टर सामान को गोदाम भेजा गया और मौके पर कैरिंग चार्ज की राशि वसूली गई।

दौरे के दौरान सतर्कता टीम ने मौके पर समझाइश करते हुए अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को मौखिक रूप से पाबंद भी किया। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय रहते स्वयं हटा लें, अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story