नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई

73 हजार 200 रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 10 केन्टर सामान जब्त

जयपुर, 12 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण मुक्त किए गए प्रमुख क्षेत्र

  • अवधपुरी शमशान घाट के सामने धावास, अक्षयपात्र जगपुरा रोड़, महल रोड़ एवं सेक्टर 26 प्रताप नगर।
  • बड़ी चैपड़, त्रिपोलिया बाजार, चैड़ा रास्ता, छोटी चैपड़, चांदपोल बाजार, किशनपोल रोड, सांगानेरी गेट।
  • अजमेर रोड, एम.आई. रोड, एन.बी.सी. रोड, बापू बाजार, सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन क्षेत्र, सिंधी कैंप।
  • विवेक विहार मेट्रो स्टेशन, न्यू सांगानेर रोड, मोती नगर गुर्जर की थड़ी, न्यू आतिश मार्केट, होटल देव विलास के पीछे।
  • सूरजपोल गेट, गलता गेट, दिल्ली बायपास रोड, ब्रह्मपुरी, रामगढ़ मोड़ एवं नाहरगढ़ रोड।

जब्ती एवं जुर्माना कार्रवाई

उपरोक्त क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 73 हजार 200 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 10 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार के इन सभी स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। इस कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 10 केन्टर सामान को गोदाम में भिजवाया गया है।

सतर्कता टीम की चेतावनी

दौरे के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया गया। टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

"भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"

अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 73 हजार 200 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story