जयपुर नगर निगम की कार्रवाई: चित्रकूट स्टेडियम से 6 केंटर सामान जब्त
सतर्कता शाखा ने चित्रकूट स्टेडियम के पास अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाया और भविष्य में भारी चालान की चेतावनी जारी की।

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई: 6 केन्टर सामान जब्त
जयपुर, 13 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में शुक्रवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में चित्रकुट स्टेडियम के सामने एवं चारांे तरफ से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण एवं जब्ती
- चित्रकुट स्टेडियम के सामने एवं चारांे तरफ से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।
- उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 6 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।
अधिकारियों के निर्देश एवं चेतावनी
उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार ने बताया कि दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया गया।
"भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 6 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
