नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा ने सोमवार को पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया और 2 केन्टर सामान जब्त किए। यह कार्रवाई नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में की गई।

सतर्कता शाखा की टीम ने नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में डीसीएम अजमेर रोड, कमला नेहरू नगर पुलिया के पास तथा बालाजी विहार, नियर केसर चौराहा के पास कार्रवाई की। इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया और मौके से 2 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 1 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज भी वसूल किया गया। साथ ही सतर्कता टीम ने मौके पर समझाइश करते हुए संबंधित लोगों को मौखिक रूप से पाबंद किया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा लें।

सतर्कता टीम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण किए जाने पर भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ जब्त सामान को गोदाम पहुंचाया गया और संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने के लिए चेतावनी दी गई।

Next Story